spot_img

Mumbai: रुपया शुरुआती कारोबार में 11 पैसे टूटकर 82.60 प्रति डॉलर पर

Mumbai

मुंबई: (Mumbai) अमेरिकी मुद्रा (American currency) में मजबूती के रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 11 पैसे टूटकर 82.60 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया।फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी कोषों की सतत निकासी से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.57 प्रति डॉलर पर कमजोर खुलने के बाद और टूटकर 82.60 प्रति डॉलर पर आ गया। बुधवार को रुपया 82.49 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

अन्य मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 11 प्रतिशत बढ़कर 104.59 पर पहुंच गया। वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.34 डॉलर प्रति बैरल पर था।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles