spot_img

Mumbai : सेंट्रल रेलवे को स्क्रैप डिस्पोजल से 483.29 करोड़ रुपए का राजस्व

मुंबई : सेंट्रल रेलवे ने सभी स्टेशन, सेक्शन, स्थापनाओं,डिपो, वर्कशॉप, शेड, कारखानों, कार्यस्थलों सभी रेलवे स्थानों/मंडलों को कबाड़ मुक्त बनाने के लिए ‘जीरो स्क्रैप मिशन’ हासिल करने की दिशा में अपने अथक प्रयासों को जारी रखा है। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान, सेंट्रल रेलवे ने 355 करोड़ के अपने स्क्रैप राजस्व के लक्ष्य को पार करते हुए 483.29 करोड़ रुपए का स्क्रैप राजस्व दर्ज किया है। यह वर्ष 2022-23 के लक्ष्य से 36.14% अधिक है और किसी भी वर्ष में अप्रैल से मार्च की अवधि के लिए मध्य रेल द्वारा प्राप्त लक्ष्य से अब तक की सर्वाधिक वृद्धि है। स्क्रैप के निपटान से न केवल राजस्व उत्पन्न करने में मदद मिली है बल्कि परिसर को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने में भी मदद मिली है। सेंट्रल रेलवे, विभिन्न स्थानों पर चिन्हित सभी स्क्रैप सामग्री को बेचने के लिए एक मिशन मोड में काम कर रहा है।

Explore our articles