spot_img

Mumbai : बंद घर में मिले बुजुर्ग दंपति व उनकी बेटी के सड़े गले शव

मुंबई : पालघर के नेहरूली गांव में स्थित एक घर से तीन लोगों के क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घर से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस ने शुक्रवार को घर का दरवाजा ताेड़कर बुजुर्ग दंपति और उनकी बेटी के शव बरामद किए गए हैं।

जानकारी पुलिस ने शनिवार को बताया कि स्थानीय निवासियों और गांव पहुंचे मृतक के बड़े बेटे ने घर से दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गांव पहुंचकर

घर का दरवाजा तोड़ा। घर में दो महिलाओं के शव कमरे में और एक पुरुष का शव बाथरूम में मिला। तीनों शव पूरी तरह सड़ चुके थे और उनकी जगह सिर्फ कंकाल बचा था। पुलिस के अनुसार यह कंकाल मुकुंद राठोड (76), उनकी पत्नी कंचन राठोड (73) और बेटी संगीता राठोड (51) के हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया दिया है। पुलिस परिवार के तीन सदस्यों की मौत का कारण जानने का प्रयास कर रही है।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग दंपति और उनकी दिव्यांग बेटी मकान में रहते थे, जबकि उनके दो बेटे एक विरार और दूसरा गुजरात में रहते हैं। दोनों भाई हमेशा अपनी मां और पिता के संपर्क में रहते थे। गुजरात में रहने वाले बड़े बेटे सुहास पिछले 13 दिनों से अपने पिता से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन परिवार से संपर्क नहीं हो रहा था। इसके बाद वह वह अपने गांव नेहरुली पहुंचे थे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Explore our articles