spot_img

Mumbai : रोहित की हैमस्ट्रिंग चोट का होगा स्कैन

मुंबई : (Mumbai) मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा (Mumbai Indians’ star batsman, Rohit Sharma) हैमस्ट्रिंग चोट (hamstring injury) की गंभीरता का पता लगाने के लिए स्कैन करवाएंगे। अब गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में उनकी उपलब्धता स्कैन के नतीजों पर निर्भर करेगी। रविवार को वह बेंगलुरु के खिलाफ मैच में छठे ओवर में चोटिल होकर मैदान से चले गए थे। उस ओवर की पहली गेंद से पहले मुंबई इंडियंस के फिजियो ने रोहित (Mumbai Indians physiotherapist attended to Rohit) का इलाज किया था। इलाज के लिए खेल काफी रुका रहा, जिसके बाद वे दूसरी गेंद का सामना करने को लौटे, लेकिन दुबारा मैदान से बाहर चले गए। चोट लगने से पहले रविवार रात वे काफी अच्छी लय में दिख रहे थे। अपने चार में से तीन मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस को अपने इस अनुभवी और अहम खिलाड़ी की जरूरत होगी, जिसने हाल में इस फ्रेंचाइजी के साथ अपने 15 साल पूरे किए हैं।

Explore our articles