spot_img

Mumbai : रितु तावड़े मुंबई नगर निगम की महापौर की उम्मीदवार : अमित साटम

Mumbai: Ritu Tawade is the Mumbai Municipal Corporation Mayoral Candidate: Amit Satam

मुंबई : (Mumbai) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) के मुंबई अध्यक्ष अमित साटम (Mumbai president Amit Satam) ने शनिवार को मुंबई में कहा कि उनकी पार्टी की पार्षद रितु तावड़े (corporator Ritu Tawade) मुंबई महापौर की उम्मीदवार बनाया गया है जबकि शिंदे गुट की शिवसेना की ओर से पार्षद संजय शंकर घाड़ी (corporator Sanjay Shankar Ghadi) को उपमहापौर का उम्मीदवार घोषित किया गया।

मुंबई नगर निगम (Mumbai Municipal Corporation) मुख्यालय में आज भाजपा और शिंदे गुट के सभी पार्षद मौजूद थे। इस मौके मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम, शिंदे गट के नेता राहुल शेवाले भी उपस्थित थे।

इस बैठक में मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने रितु तावड़े (BJP president Amit Satam announced Ritu Tawade) की महापौर उम्मीदवार के लिए और शिंदे गट के नेता राहुल शेवाले ने उपमहापौर पद के उम्मीदवार के रुप संजय घाड़ी के नाम की घोषणा की। इसके बाद रितु तावड़े और संजय घाड़ी ने अपना नामांकन भरा है। अब तक शिवसेना यूबीटी की ओर से महापौर और उपमहापौर का उम्मीदवार तय नहीं किया गया है। मुंबई नगर निगम मुख्यालय में महापौर और उपमहापौर का चुनाव ११ फरवरी को तय किया गया है। अगर शिवसेना यूबीटी (Shiv Sena) (UBT) की ओर महापौर और उपमहापौर के लिए नामाकंन नहीं किया गया तो रितु तावड़े मुंबई की महापौर और संजय घाड़ी उप महापौर निर्विरोध होंगे। लेकिन इसकी घोषणा 11 फरवरी को होगी।

हालांकि मुंबई नगर निगम में संख्या बल के हिसाब से भाजपा की पार्षद रितु तावड़े का महापौर बनना तय है। मुंबई नगर में भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि उसकी सहयोगी, एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 29 सीटें जीती हैं, जिससे उनका कुल मिलाकर 118 सीटें हो गईं हैं, जो 227 सदस्यों वाले सदन में बहुमत के 114 के आंकड़े से ज़्यादा हैं।

शिवसेना (Shiv Sena) (UBT) 65 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इसके बाद कांग्रेस को 24 सीटें मिलीं, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को 8 और राज ठाकरे की मनसे को 6 सीटें मिलीं हैं। महापौर का चुनाव होने के बाद रितू तावड़े अगर जीतती हैं तो वह मुंबई की दूसरी भाजपा की महापौर और मुंबई नगर निगम (Mumbai Municipal Corporation) की 78 वीं महापौर होंगी। इससे पहले भाजपा के प्रभाकर पई मुंबई के पहले महापौर बन चुनके हैं, उनका कार्यकाल 1982 से 1983 तक था।

Explore our articles