spot_img

Mumbai : शिवाजी महाराज के अवतार में रितेश देशमुख


Mumbai: Riteish Deshmukh as Shivaji Maharaj

मुंबई : (Mumbai) छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती (Chhatrapati Shivaji Maharaj’s 396th birth anniversary) के अवसर पर अभिनेता रितेश देशमुख (actor Riteish Deshmukh) ने अपने प्रशंसकों को खास तोहफा देते हुए अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का पहला पोस्टर जारी किया। इस ऐतिहासिक महाकाव्य का निर्माण जियो स्टूडियो और मुंबई फिल्म कंपनी (Jio Studios and Mumbai Film Company) ने संयुक्त रूप से किया है, जबकि निर्देशन की कमान स्वयं रितेश देशमुख ने संभाली है। पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज तारीख का भी ऐलान किया गया है।

जारी पोस्टर में रितेश देशमुख मराठा राजा के रूप में बेहद प्रभावशाली और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हमारे राजा. हमारा गौरव. हमारी विरासत।” फिल्म 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस (मजदूर दिवस) (occasion of Maharashtra Day (Labor Day)) के अवसर पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। यह फिल्म मराठी और हिंदी, दोनों भाषाओं में बनाई जा रही है।

फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूजा, विद्या बालन, फरदीन खान और महेश मांजरेकर (Sanjay Dutt, Abhishek Bachchan, Genelia D’Souza, Vidya Balan, Fardeen Khan, and Mahesh Manjrekar) सहित कई नामचीन कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वहीं, खबर है कि सलमान खान भी फिल्म में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी से उत्सुकता बढ़ गई है।

Explore our articles