spot_img

Mumbai : राकांपा एपी के तीन पदाधिकारियों का इस्तीफा मंजूर

Mumbai: Resignations of three NCP (AP) officials accepted

मुंबई : (Mumbai) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) (NCP) के तीन पदाधिकारियों का इस्तीफा बुधवार काे प्रदेश राकांपा कार्यालय ने मंजूर कर लिया है। राकांपा एपी के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि जब पूर्व उपमुख्यमंत्री और राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पवार (National President Ajit Pawar) जीवित थे, तब प्रदेश राकांपा के तीन विभाग अध्यक्षों ने प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे (state president Sunil Tatkare) के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए 26 जनवरी को इस्तीफा दिया था, लेकिन उस समय अजीत पवार ने इन इस्तीफों को नामंजूर कर दिया था और इन तीनों पदाधिकारियों को काम करने की सलाह दी थी।

अजीत पवार के २८ जनवरी को विमान हादसे में निधन (death in a plane crash) के बाद आज प्रदेश राकांपा एपी कार्यालय ने इन तीनों पदाधिकारियों का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। इन पदाधिकारियों में असंगठित कामगार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज व्यवहारे, उद्योग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मालपानी और मोटर ओनर्स टांसपोर्ट विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सचिन जाधव शामिल हैं। प्रदेश राकांपा एपी कार्यालय की ओर से अभी तक इन पदों पर नई नियुक्ति नहीं की गई है।

Explore our articles