spot_img

Mumbai : प्रख्यात साहित्यकार गुलजार ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित

मुंबई : (Mumbai) भारतीय ज्ञानपीठ के ट्रस्टी मुदित जैन ने गुरुवार को प्रख्यात साहित्यकार गुलजार को बांद्रा स्थित उनके आवास पर जाकर ५८वां ज्ञानपीठ पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर ज्ञानपीठ के सचिव धर्मपाल संगीतकार विशाल भारद्वाज, गायिका रेखा भारद्वाज, गुलजार के दामाद गोविंद संधू सहित कला जगत की जानी मानी हस्तियां उपस्थित थीं।

भारत के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान ५८वां ज्ञानपीठ पुरस्कार दिए जाने के लिए साहित्यकार गुलजार और संस्कृत के महान विद्वान जगतगुरु रामभद्राचार्य का चयन किया गया था। यह पुरस्कार नई दिल्ली के विज्ञान भवन में भारत की राष्ट्रपति के हाथों 16 मई को एक समारोह में दिया जाने वाला था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह कार्यक्रम में उपस्थित नहीं रह सके थे। इसी वजह से आज ज्ञानपीठ के ट्रस्टी मुदित जैन ने खुद मुंबई में बांद्रा स्थित उनके आवास पर जाकर गुलजार को वागदेवी की प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार की राशि का चेक देकर सम्मानित किया। ज्ञानपीठ के सचिव धर्मपाल ने गुलजार का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इसके बाद ज्ञानपीठ के महाप्रबंधक आर एन तिवारी ने गुलजार को शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles