spot_img

Mumbai : बाढ़ पीड़ित जिलों में सतर्क रहकर मदद कार्य करें : मुख्यमंत्री

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Maharashtra Chief Minister Devendra Fadnavis) ने रविवार को मुंबई में महाराष्ट्र के मराठवाड़ा के बाढ़ प्रभावित 8 जिलों के जिलाधिकारियों से फोन पर संपर्क किया और सभी प्रभावितों को बढ़ चढक़र मदद करने का निर्देश दिया है। लेकिन इसके लिए सतर्कता भी बहुत जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढग़्रस्त इलाकों में हर तरह से राहत और बचाव कार्य चलाया जाना चाहिए, किसी को भी तकलीफ नहीं होनी चाहिए। साथ ही प्रभावितों को खाने पीने की भी व्यवस्था की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री सचिवालय सूत्रों ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि मुख्यमंत्री ने आज छत्रपति संभाजीनगर (Chhatrapati Sambhajinagar), बीड, हिंगोली, जालना, लातूर, नांदेड़, धाराशिव, परभणी और सोलापुर के जिला कलेक्टरों से खुद फोन पर संपर्क किया और राहत कार्यों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक स्थान पर किए जा रहे राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया और उन्हें कुछ सुझाव भी दिए। उन्होंने राहत शिविरों में भोजन, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं की उचित व्यवस्था बनाए रखने के आदेश दिए हैं। कुछ जिलों में चारे की कमी है, इसलिए उन्होंने तुरंत चारा उपलब्ध कराने के भी आदेश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों से भी कहा है कि वे बारिश के कारण बांधों से पानी का बहाव बढऩे के कारण पहले से ही सुरक्षित स्थानों पर जाने पर ध्यान दें। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह भी निर्देश हैं कि सभी अधिकारी सीधे फील्ड में जाकर काम करें। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को हर तरह की सुविधा दी जाएं।

उल्लेखनीय है कि मराठवाड़ा विभाग (Marathwada region) के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। इन जिलों में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश और जलाशयों का पानी नदियों में छोड़े जाने से जलस्तर बढ़ गया और बाढ़ आ गई। इन जिलों में बाढ़ के कारण घर में रखे हुए सामान तो नष्ट हो गए हैं। साथ ही फसलें भी बर्बाद हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने आज इसकी जानकारी ली और तत्काल राहत और बचाव कार्य जारी रखने का निर्देश दिया है।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles