spot_img

Mumbai : रैपर बादशाह ने विवादों के बीच मांगी माफी

Mumbai: Rapper Badshah apologizes amid controversy

मुंबई : (Mumbai) मशहूर रैपर बादशाह (Famous rapper Badshah) अपने नए गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवादों में हैं। गाने के बोल पर मचे भारी बवाल और सोशल मीडिया पर मिल रही आलोचनाओं के बाद बादशाह ने एक भावुक वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने हाथ जोड़कर अपील की है कि उन्हें हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दिया जाए। बादशाह का कहना है कि उनका मकसद किसी की भावनाओं या संस्कृति को ठेस पहुंचाना नहीं था। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में बादशाह ने सीधे दर्शकों को संबोधित करते हुए अपने गाने से पहुंची ठेस को स्वीकार किया। वो बोले, “मेरे नए गाने ‘टटीरी’ (Tettiri) के बोल और दृश्यों के जरिए जो संदेश गया, उससे कई लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है, खासकर मेरे अपने हरियाणवी समुदाय को। मैं खुद हरियाणा से हूं। जो लोग मुझे जानते हैं, वो अच्छी तरह जानते हैं कि मेरी भाषा, खान-पान, रहन-सहन और पहचान पूरी तरह हरियाणवी है।”

हर प्लेटफॉर्म से हटाया जा रहा गाना: बादशाह
बादशाह ने आगे कहा, “मुझे हरियाणवी होने पर गर्व है। मेरा इरादा हरियाणा के किसी भी बच्चे या महिला के बारे में कुछ भी अपमानजनक कहने का कभी नहीं था।” रैपर ने पुष्टि कर बताया कि वाे इस ट्रैक को सभी प्लेटफॉर्म से हटा रहे हैं। बादशाह बोले, “ये गाना हर जगह से हटाया जा रहा है।” लोगों से माफी मांगते हुए उन्होंने भावुक अपील की और कहा, “आप हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दें ।”

Explore our articles