
मुंबई : (Mumbai) रणबीर कपूर के फैंस (Fans of Ranbir Kapoor) बेहद उत्साहित हैं क्योंकि वह अपने चहेते अभिनेता को पहली बार पौराणिक फिल्म का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बनते हुए देखेंगे। ‘रामायण’ महाकाव्य, जिसे नितेश तिवारी बना (epic ‘Ramayana’, directed by Nitesh Tiwari,)रहे हैं; उसकी पहली किस्त दिवाली, 2026 पर रिलीज हो रही है। रणबीर ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने की जिम्मेदारी उठाई है। उन्होंने पहली किस्त को पिछले साल पूरा कर लिया था और अब दूसरी किस्त के लिए खुद को तैयार कर लिया है। रणबीर ने ‘रामायण’ की दूसरी किस्त के लिए मुंबई में शूटिंग शुरू कर (shooting for the second installment of ‘Ramayana’ in Mumbai) दी है। परियोजना से जुड़े एक सूत्र ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दूसरे अध्याय पर काम शुरू हो चुका है, जो माता सीता के अपहरण के बाद की कहानी पर आधारित होगा। सनी देओल इसका हिस्सा बनने के लिए इस हफ्ते शूटिंग में शामिल हाेंगे। बता दें, अभिनेता ‘रामायण’ में भगवान हनुमान के किरदार को निभा रहे हैं। सूत्र ने आगे कहा, “शूटिंग का कार्यक्रम करीब 2 महीने का है जिसमें जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और ड्रामा शामिल है। कहानी भगवान राम की लंका की यात्रा की ओर बढ़ेगी। निर्माताओं ने इसके लिए भव्य सेट का निर्माण करा लिया है। भगवान राम और हनुमान के साथ में कई दृश्य हाेंगे जिसके लिए रणबीर और सनी शूटिंग करेंगे।” दूसरी किस्त को दिवाली, 2027 पर रिलीज किया (second installment will be released on Diwali, 2027) जाएगा। महाकाव्य में साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, लारा दत्ता जैसे सितारे मौजूद हैं।


