spot_img

Mumbai : राम चरण की ‘पेड्डी’ का नया गाना ‘राई राई रा रा’ रिलीज

Mumbai: Ram Charan's new song "Rai Rai Ra Ra" from "Peddi" released

मुंबई : (Mumbai) साउथ सुपरस्टार राम चरण (South superstar Ram Charan) अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी कड़ी में फिल्म का दूसरा गाना ‘राई राई रा रा’ रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इससे पहले जारी हुआ गाना ‘चिकरी चिकिरी’ भी काफी लोकप्रिय रहा था।

नए गाने में ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान (Oscar-winning composer A.R. Rahman) का जोशीला और लयबद्ध संगीत खास आकर्षण बना हुआ है। गायक नकाश अजीज (Singer Nakash Aziz) की ऊर्जावान आवाज और गीतकार रकीब आलम के प्रभावशाली बोल गाने को और दमदार बनाते हैं।

गाने में राम चरण का देहाती अंदाज और एनर्जेटिक डांस देखने लायक है, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है। निर्देशक बुची बाबू सना (Director Buchi Babu Sana) ने इस गीत को भव्य स्तर पर फिल्माया है, वहीं कोरियोग्राफर जानी मास्टर की दमदार कोरियोग्राफी गाने में चार चांद लगाती है। रंगीन प्रस्तुति और ऊर्जा से भरपूर माहौल इसे खास बनाते हैं।

वेंकट सतीश किलारू (Produced by Venkat Sathish Kilaru) के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘पेड्डी’ 30 अप्रैल को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में राम चरण (Ram Charan) के साथ जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

New Delhi : ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज पर जीएसटी चोरी करने के मामले में 4.24 करोड़ रुपये का जुर्माना

नई दिल्ली : (New Delhi) ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) पर आपूर्ति किए गए सामान का 'गलत क्लासिफिकेशन' दर्शाकर जीएसटी चोरी करने के मामले में...

Explore our articles