spot_img

Mumbai : राम चरण बने ‘पेड्डी पहलवान’, नया लुक आया सामने

Mumbai: Ram Charan Becomes 'Peddi Pehelwan'—New Look Revealed

मुंबई : (Mumbai) ‘पेड्डी’ साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में अपनी जगह लगातार मजबूत कर रही है। फिल्म के हर नए कंटेंट के साथ दर्शकों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। अनाउंसमेंट वीडियो में जहां राम चरण (Ram Charan) को एक गांव के क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में दिखाया गया था, वहीं अब ‘पेड्डी पहलवान’ (Peddi Pehelwan) कंटेंट में उनका शानदार ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है, जिसमें वह कुश्ती के मैदान में उतरते नजर आ रहे हैं। यह बदलाव इंडस्ट्री के बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन्स में गिना जा रहा है।

फिल्म के नए विजुअल्स में राम चरण का टोंड फिजीक और पहलवान के रूप में उनकी तैयारी साफ झलकती है। क्रिकेट से कुश्ती की ओर उनका यह ट्रांजिशन न सिर्फ यूनिक है, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक खेल कुश्ती को भी बेहद प्रामाणिक तरीके से पेश करता है। बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमाई ट्रीटमेंट इस बदलाव को और भी प्रभावशाली बनाते हैं। इससे पहले रिलीज हुए गाने ‘चिकिरी चिकिरी’ और ‘राय राय रा रा’ भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं, जिससे फिल्म का हाइप लगातार बढ़ रहा है।

बुची बाबू सना के निर्देशन (Directed by Buchi Babu Sana) में बनी इस फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, शिवा राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा (Janhvi Kapoor, Jagapathi Babu, Shiva Rajkumar, and Divyenndu Sharma) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ए. आर. रहमान के संगीत से सजी यह फिल्म 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

Explore our articles