
मुंबई : (Mumbai) साउथ सुपरस्टार राम चरण (South superstar Ram Charan) और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला ने 31 जनवरी को जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था। यह जोड़ा पहले से बेटी क्लिन कारा (daughter Klin Kara) के माता-पिता हैं और अब उनके परिवार में एक और बेटी और बेटे के आने से खुशियों का माहौल है। हाल ही में हैदराबाद स्थित अपने आवास पर आयोजित एक निजी नामकरण समारोह में दोनों ने अपने जुड़वां बच्चों के नामों का खुलासा किया और उनके पीछे का आध्यात्मिक अर्थ भी शेयर किया।
एक बातचीत के दौरान राम चरण और उपासना (Ram Charan and Upasana) ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम शिवराम और बेटी का नाम अनवीरा देवी रखा है। राम चरण ने कहा, “नामकरण हमारे लिए बेहद निजी और आध्यात्मिक फैसला था। हमने इस पर गहराई से विचार किया और हमारे माता-पिता ने भी इस यात्रा में अहम भूमिका निभाई। हमारे बेटे का नाम शिवराम दो शाश्वत आदर्शों, भगवान शिव और भगवान राम का प्रतीक है। यह संयम के साथ शक्ति और धर्म के साथ भक्ति को दर्शाता है।”
बेटी के नाम के बारे में बताते हुए राम चरण ने कहा, “अनवीरा देवी असीम साहस और दिव्य नारी शक्ति का प्रतीक है। ‘वीरा’ वीरता को दर्शाता है और ‘अन’ इसे असीमता तक विस्तार देता है। ‘देवी’ शब्द हमने जानबूझकर जोड़ा है, ताकि यह याद रहे कि शक्ति और करुणा साथ-साथ चल सकती हैं।”
गौरतलब है कि राम चरण और उपासना (Ram Charan and Upasana) ने जून 2012 में विवाह किया था और जून 2023 में उनकी पहली संतान क्लिन कारा (Klin Kara) का जन्म हुआ था। अब जुड़वां बच्चों के आगमन से उनका परिवार और भी पूर्ण हो गया है।


