spot_img

Mumbai : उमरा से लौटीं राखी सावंत का एयरपोर्ट पर फूल बरसाकर स्वागत, हुईं ट्रोल

मुंबई : ड्रामा क्वीन राखी सावंत इस समय चर्चा में हैं। राखी हाल ही में उमरा करने के लिए मक्का गई थीं। उमरा के बाद राखी मुंबई लौटीं और एयरपोर्ट पर उनके दोस्तों और फैंस ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

राखी को देखते ही पैपराजी ने उनका नाम पुकारा, इस बार उन्होंने कहा, “राखी नहीं, फातिमा कहो।” राखी का यह वीडियो वायरल होने के बाद नेटीजन उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उमरा के लिए गईं राखी सावंत ने मक्का से अपने रोते हुए कई वीडियो शेयर किए थे, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। उनके वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कहा कि यह एक पब्लिसिटी स्टंट है।

राखी ने आदिल खान से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपना लिया था। इसके बाद राखी ने आदिल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आदिल पर एक महिला ने रेप का भी आरोप लगाया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। अब आदिल जेल से बाहर है और राखी पर गंभीर आरोप लगा रहा है।

Explore our articles