
मुंबई : (Mumbai) राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने अपने 30 साल के करियर में कई महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं। फिलहाल तो अभिनेता अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhoot Bangla) को लेकर छाए हैं, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन (directed by Priyadarshan) ने किया है। हाल ही में, राजपाल ने एक बातचीत में खुलासा किया कि उन्हें अहम किरदार वाली एक फिल्म का प्रस्ताव मिला था। यह कोई और नहीं, बल्कि ‘बिल्लू’ थी, लेकिन अभिनेता उस किरदार काे पर्दे पर नहीं निभा सके। अब उन्होंने इस बारे में बात की है। अभिनेता से जब पूछा गया कि क्या उन्हें किसी फिल्म में अपने किरदार को ठुकराने का पछतावा है, तो उन्होंने बताया कि फिल्म ‘बिल्लू’ (film Billu) में उन्हें इरफान खान का किरदार निभाने का मौका मिला था। उन्होंने कहा कि मुझे फिल्म ‘बिल्लू’ में मुख्य भूमिका निभानी थी। हालांकि, बाद में मुझे एक अलग भूमिका दी गई और इरफान भाई ने वह किरदार निभाया। बिल्लू के रूप में उनका अभिनय शानदार था।
शाहरुख खान के साथ हुई थी गलतफहमी
अभिनेता ने बताया कि उन्हें जूही चावला के भाई बॉबी चावला (Juhi Chawla’s brother, Bobby Chawla) से पता चला कि उन्हाेंने शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में एक किरदार को कारण ठुकरा दिया। उन्होंने कहा कि शाहरुख भाई के सामने मेरी छवि नकारात्मक बनाई गई। हालांकि, उन्होंने (शाहरुख) इसे अपने मन में नहीं रखा और ‘बिल्लू’ के सेट पर मुझे कसकर गले लगा लिया। बता दें, फिल्म ‘बिल्लू’ (2009) में शाहरुख ने ‘शाहिर खान’ और राजपाल ने ‘झलन कुमार’ का किरदार निभाया था।


