spot_img

Mumbai : वामिका गब्बी के सपोर्ट में उतरे राजपाल यादव, ट्रोलिंग को बताया गलतफहमी

Mumbai: Rajpal Yadav Comes Out in Support of Wamiqa Gabbi, Calls Trolling a Misunderstanding

मुंबई : (Mumbai) वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi) हाल ही में फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhoot Bangla) के प्रमोशन के दौरान सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। वायरल वीडियो में दावा किया गया कि उन्होंने वरिष्ठ अभिनेता राजपाल यादव (veteran actor Rajpal Yadav) को नजरअंदाज किया। हालांकि अब खुद राजपाल यादव ने सामने आकर इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने इन वायरल क्लिप्स को लेकर कहा कि यह महज कैमरा एंगल का भ्रम है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शूट के दौरान सभी कलाकार एक-दूसरे के साथ सहज और दोस्ताना माहौल में काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कई बार कैमरे की पोजिशन ऐसी होती है, जिससे दृश्य का मतलब बदलकर पेश हो जाता है। अभिनेता ने यह भी बताया कि अक्षय कुमार के साथ वायरल हुए एक वीडियो में वे सिर्फ एक सीन सेट कर रहे थे, जिसे गलत तरीके से समझ लिया गया।

अभिनेता ने अपने 25 साल के करियर का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने कभी खुद को उपेक्षित महसूस नहीं किया। उन्होंने कहा कि पूरी स्टार कास्ट के बीच कोई औपचारिकता नहीं है और सभी एक परिवार की तरह काम करते हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें वामिका को एकता कपूर (Ekta Kapoor) की ओर बढ़ते और मिथिला पालकर के साथ खड़े होने के दौरान हिचकिचाते हुए दिखाया गया। हालांकि बाद में यह एक मजाकिया पल निकला, लेकिन इंटरनेट पर इसे गलत तरीके से पेश कर विवाद बना दिया गया।

Explore our articles