spot_img

Mumbai : रजत दलाल की सीक्रेट शादी, फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज

Mumbai: Rajat Dalal's Secret Wedding—A Big Surprise for Fans

मुंबई : (Mumbai) रजत दलाल (Rajat Dalal) ने अपने फैंस को चौंकाते हुए गुपचुप शादी कर ली है। ‘बिग बॉस 18’ और ‘द 50’ (Bigg Boss 18 and The 50) से लोकप्रियता हासिल करने वाले रजत ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा कर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की जानकारी दी।बताया जा रहा है कि यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें नदी किनारे बेहद सादगी से सात फेरे लिए गए। रजत ने इसे अपनी जिंदगी का नया अध्याय बताते हुए फैंस से आशीर्वाद मांगा।

रजत दलाल की पर्सनल लाइफ को लेकर पहले भी चर्चाएं होती रही हैं। ‘बिग बॉस 18’ के दौरान उनकी और चाहत पांडे (Chahat Pandey) की नजदीकियों को लेकर काफी अटकलें लगी थीं, हालांकि उन्होंने कभी इस रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया।शादी की खबर सामने आने के बाद टीवी और सोशल मीडिया जगत से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। उर्वशी ढोलकिया, मिस्टर फैजू और अन्य सेलेब्स ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

हालांकि सबसे बड़ा सस्पेंस अब भी बरकरार है-रजत दलाल की पत्नी कौन हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में न तो पत्नी का नाम बताया है और न ही कोई पहचान साझा की है। ऐसे में फैंस के बीच इस मिस्ट्री को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

Explore our articles