spot_img

Mumbai : राहुल गांधी भिवंडी की अदालत में हुए पेश, सपकाल को नया जमानतदार बनाया

मुंबई : (Mumbai) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी स्थित सत्र अदालत में पेश हुए। यह पेशी साल 2014 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) (RSS) के खिलाफ दिए गए बयान से जुड़े मानहानि मामले में हुई।

2014 के आम चुनावों के दौरान राहुल गांधी ने भिवंडी तहसील (Bhiwandi tehsil) के सोनाले में एक सभा को संबोधित करते हुए अपने भाषण में आरोप लगाया था कि महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की हत्या के पीछे संघ का हाथ था। इसी बयान पर संघ से जुड़े स्थानीय नेता राजेश कुंटे ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

इस मामले में राहुल गांधी की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल (Former Union Minister Shivraj Patil) चाकुरकर जमानतदार थे। पिछले साल दिसंबर में उनके निधन के बाद, अदालत ने राहुल गांधी को नया जमानतदार पेश करने और ताजा बॉन्ड भरने का निर्देश दिया था।

शनिवार को राहुल गांधी ने महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल (Maharashtra Congress President Harshvardhan Sapkal) को अपने नए जमानतदार के रूप में पेश किया और कानूनी कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद राहुल गांधी भिवंडी कोर्ट से निकल गए।

राजेश कुंठे ने पत्रकारों (reporters) से बातचीत में कहा कि उन्होंने राहुल गांधी को अपने बयान पर माफी मांगने की मांग की थी, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी। इसी वजह से उन्हें यह मामला दाखिल करना पड़ा था। अभी भी उनकी मांग है कि राहुल गांधी अपने बयान पर माफी मांगे।

Mumbai : नवनाथ बन ने कांग्रेस पर भारत को बदनाम करने की साजिस रचने का लगाया आरोप

मुंबई : (Mumbai) भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) (BJP) के प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन (state spokesperson Navnath Ban) ने शनिवार को कांग्रेस पर...

Explore our articles