spot_img

MUMBAI : जनस्वास्थ्य विभाग का ‘माता सुरक्षित और घर सुरक्षित अभियान’ नवरात्रि पर्व पर महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए

  • प्रो. डॉ. तानाजी सावंत

दोपहर संवाददाता
मुंबई : जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए नवरात्रि पर्व के दौरान ‘माता सुरक्षित से घर सुरक्षित अभियान’ लागू किया जाएगा। इस अभियान अवधि के दौरान राज्य में अठारह वर्ष से अधिक आयु की लगभग तीन करोड़ महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य जांच करने का लक्ष्य है। यह जानकारी गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. तानाजी सावंत ने दी।

मंत्री ने कहा कि महिलाएं घर का केंद्र बिंदु होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि नवरात्रि पर्व के दौरान स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, आदिवासी विकास विभाग, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास विभाग भी इस अभियान में भाग लेंगे। प्रदेश में इस अभियान को सफल बनाने के लिए समस्त कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी निर्देश दिया गया है। साथ ही जिला स्वास्थ्य इसके लिए समिति की बैठक में भी योजना बनाएं यह निर्देश दिए गए हैं।

अभियान में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं की जांच की जाएगी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन मातृ एवं महिला जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपकेन्द्र एवं आरोग्यवर्धिनी केन्द्र स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के माध्यम से मातृ परीक्षा, परामर्श कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। ग्रामीण अस्पतालों और उससे ऊपर के अस्पतालों में स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच की जाएगी। इस दौरान मानव विकास कार्यक्रम के तहत विशेषज्ञ शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान में महिलाओं के वजन, कद, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर लेवल की जांच की जाएगी। यदि आवश्यक हो तो रक्त परीक्षण, छाती का एक्स-रे और अन्य परीक्षण किए जाएंगे। कैंसर, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज की जांच की जाएगी। सावंत ने बताया कि माताओं और बच्चों को टीका लगाया गया है या नहीं इसकी भी जांच की जाएगी।

Explore our articles