spot_img

Mumbai : प्रोड्यूसर्स का खुलासा- ‘वीरे दे वेडिंग’ फिल्म अब सीक्वल बनाया जाएगा

मुंबई : बॉक्स ऑफिस पर हिट रही फिल्म ‘वीरे दे वेडिंग’ बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। शशांक घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म का अब सीक्वल बनाया जाएगा। इसके सीक्वल में करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया भी नजर आएंगी।

फिल्म ‘वीरे दे वेडिंग’ में चार दोस्तों की कहानी दिखाई गई थी। प्यार, शादी और अराजकता में फंसे चार दोस्तों की कहानी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। करीना कपूर की डिलीवरी के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी, लेकिन अभी तक इस बारे में कोई अपडेट नहीं आई थी। अब खबरें हैं कि इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।

मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक ‘वीरे दे वेडिंग’ मेकर्स के लिए बेहद खास प्रोजेक्ट है और उन्होंने इसके सीक्वल की तैयारी भी शुरू कर दी है। फिल्म की स्क्रिप्ट पर अभी भी काम चल रहा है, जैसे ही यह फाइनल हो जाएगी शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिल्म निश्चित रूप से अगले साल स्क्रीन पर आएगी।

Explore our articles