spot_img

Mumbai : ऑस्कर 2026 में प्रियंका चोपड़ा निभाएंगी खास भूमिका

Mumbai: Priyanka Chopra to play a special role at the 2026 Oscars

मुंबई : (Mumbai) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार फिर वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करने जा रही हैं। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार समारोह ऑस्कर पुरस्कार 2026 के लिए प्रेजेंटर्स की सूची जारी कर दी गई है, जिसमें प्रियंका का नाम भी शामिल है। खास बात यह है कि वह इस बार हॉलीवुड के दिग्गज सितारों रॉबर्ट डाउनी जूनियर और ऐनी हैथवे (Hollywood stars Robert Downey Jr. and Anne Hathaway) के साथ मंच शेयर करती नजर आएंगी।

अकादमी द्वारा जारी सूची के अनुसार, प्रियंका इस साल ऑस्कर समारोह में प्रेजेंटर के रूप में पुरस्कार प्रदान करेंगी। ग्लोबल स्टार बन चुकीं प्रियंका की इस उपलब्धि से भारतीय प्रशंसकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

10 साल बाद ऑस्कर मंच पर वापसी

गौरतलब है कि प्रेजेंटर के रूप में यह प्रियंका की ऑस्कर मंच पर वापसी होगी। इससे पहले वह 2016 में आयोजित अकादमी पुरस्कार (2016 Academy Awards) समारोह में भी एक अवॉर्ड प्रस्तुत कर चुकी हैं। उस समय भी उनकी मौजूदगी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय कलाकारों की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी। हाल ही में वह गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 (2026 Golden Globe Awards) में भी प्रेजेंटर की भूमिका निभा चुकी हैं।

भारत में कब और कहां देखें समारोह

दुनिया के 98वें अकादमी पुरस्कार समारोह का आयोजन लॉस एंजिल्स के प्रसिद्ध डॉल्बी थिएटर (Dolby Theatre in Los Angeles) में किया जाएगा। अमेरिका में यह समारोह 15 मार्च को आयोजित होगा, जबकि भारत में इसका सीधा प्रसारण 16 मार्च 2026 को सुबह 5:30 बजे से देखा जा सकेगा। भारतीय दर्शक इसे जियो हॉटस्टार और स्टार नेटवर्क (Jio Hotstar and Star Network channels) के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे। वहीं अमेरिका में इसका प्रसारण एबीकी और हुलू पर किया जाएगा।

Bengaluru : कर्नाटक में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध

बेंगलुरु : (Bengaluru) कर्नाटक सरकार (Karnataka government) ने बच्चों के मानसिक और शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। राज्य...

Explore our articles