spot_img

Mumbai: बेटी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा

Mumbai

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Bollywood actress Priyanka Chopra) इन दिनों मुंबई में हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनास मुंबई में अपनी आगामी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी बेटी मालती मैरी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करती नजर आईं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपने सोशल मीडिया पर लेटेस्ट फोटोज शेयर कर फैंस को सिद्धिविनायक मंदिर की एक झलक दिखाई। उनकी इन फोटोज में फैंस को ‘सिद्धिविनायक’ मंदिर में गणपति बप्पा की मूर्ति नजर आई है।

‘देसी गर्ल’ प्रियंका की बेटी मालती मैरी की ये क्यूट फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इन फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा-जोनास भारत लौटने के बाद से भगवान की भक्ति में डूबी हुई हैं।

Explore our articles