spot_img

Mumbai: बांद्रा में जाली नोट छापने का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

मुंबई:(Mumbai) मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित भारत नगर इलाके में जाली नोट छापने के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने शनिवार की रात छापा मारकर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के पास से 100, 200, 500 रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं। इस मामले की गहन छानबीन मुंबई पुलिस कर रही है।

मुंबई पुलिस को बीकेसी के भारत नगर इलाके में जाली नोट छापने की गुप्त सूचना मिली थी। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने शनिवार को देर रात भारत नगर में छापा मारा और यहां से जाली नोट छापने में प्रयोग में आने वाले कंप्यूटर व प्रिंटर आदि बरामद किया है। पुलिस ने यहां से नौशाद शाह और अली सैयद को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनके पास से 100, 200, 500 रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं। पुलिस दोनों आरोपितों से गहन पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि ये जाली नोट के धंधे के पीछे कौन-कौन है।

New Delhi : राष्ट्रपति ने महिलाओं और बच्चों के लिए नई कल्याण योजनाओं का किया शुभारंभ

लखपति बिटिया, मुफ्त गैस सिलेंडर और सहेली पिंक कार्डनई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने सोमवार को दिल्ली सरकार...

Explore our articles