spot_img

Mumbai: पुलिस ने महिला यात्री को लौटाया आभूषण व नकदी

मुंबई: (Mumbai) वसई की पेल्हार पुलिस स्टेशन (Pelhar police station) की अपराध जांच टीम 1,05,000 रुपये के कीमती आभूषण और नकदी बरामद कर महिला को लौटाया। महिला ने पेल्हार पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

पुलिस ने कहा कि नाजली अंजुम अबुसाद अंसारी रिक्शे में अपना बैग भूल गयी। मामले की शिकायत उन्होंने दर्ज करवाई। उन्होंने पुलिस को बताया कि 1 तोले की सोने की चेन,2 ग्राम वजन की सोने की बालियां और 5,000 रुपये नकदी सहित कुल 1,05,000 रुपये का सामान वह रिक्शा में भूल गयी।

अपराध जांच शाखा की टीम के अधिकारी व कर्मचारी ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो महिला एक रिक्शे से उतरती हुई दिखाई दी।सीसीटीवी फुटेज में दिखा रिक्शा नालासोपारा रेलवे स्टेशन से सोपाराफाटा तक यात्रियों को ले जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने बैंग बरामद कर सामान महिला को सौप दिया।

New Delhi : पाकिस्तानी खिलाड़ियों के भविष्य पर ईसीबी की सफाई

नई दिल्ली : (New Delhi) पाकिस्तानी खिलाड़ियों को द हंड्रेड टूर्नामेंट (The Hundred tournament) की चयन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के भेदभाव का...

Explore our articles