spot_img

Mumbai : सिंधुदुर्ग जिले के घने जंगल में लोहे की जंजीर से बंधी विदेशी महिला को पुलिस ने छुड़ाया

मुंबई : सिंधुदुर्ग जिले के सावंतवाड़ी में स्थित रोनापाल सोनुरली गांच के मध्य कराड़ी पहाड़ी के घने जंगल में लोहे की जंजीर से बंधी एक विदेशी महिला को पुलिस ने मुक्त कराया है। पुलिस ने विदेशी महिला को सिंधुदुर्ग जिला उप अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस विदेशी महिला को जंगल में लाने वालों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार शनिवार को सुबह ग्रामीण अपने जानवर लेकर पहाड़ी के पास आए थे। तभी जंगल में से महिला के रोने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद ग्रामीणों ने नजदीक जाकर देखा तो एक विदेशी महिला लोहे की जंजीर से बंधी पड़ी थी और रो रही थी। ग्रामीणों ने तत्काल इस घटना की सूचना सावंतवाड़ी पुलिस स्टेशन को दी। इसके बाद सावंतवाड़ी पुलिस स्टेशन की टीम ने तत्काल जंगल में पहुंच कर विदेशी महिला को लोहे की जंजीरों से अलग किया और महिला को जिला उप अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस मामले की गहन छानबीन पुलिस की टीम कर रही है।

New Delhi : स्टॉक मार्केट में मॉडर्न डाइग्नोस्टिक की मजबूत शुरुआत, फायदे में आईपीओ निवेशक

नई दिल्ली : (New Delhi) पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी सर्विस देने वाली कंपनी मॉडर्न डाइग्नॉस्टिक (Modern Diagnostic & Research Centre, a company providing pathology and...

Explore our articles