spot_img

Mumbai : मुंबई में तीन आतंकियों के घुसने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सतर्क

Mumbai: Police on alert after getting information about three terrorists entering Mumbai

मुंबई: (Mumbai) मुंबई में तीन आतंकियों के घुसने की जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस टीम इसकी गहन छानबीन कर रही है।पुलिस के अनुसार मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में राजा ठोंगे नामक व्यक्ति ने शुक्रवार को फोन कर तीनों आतंकियों के बारे में सूचना दी। राजा ठोंगे ने पुलिस को बताया कि तीन आतंकवादी शुक्रवार सुबह दुबई से मुंबई आए हैं। साथ ही राजा ठोंगे ने दावा किया है कि मुंबई आए आतंकियों के संबंध पाकिस्तान से हैं और इन तीनों का अवैध कारोबार भी है। उसने यह भी कहा है कि उनमें से एक का नाम मुजीब सैयद है। इस आधार पर पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुलिस कंट्रोल रूम को मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने फोनकर्ता के बारे में भी जांच पड़ताल की तो पता चला कि आतंकियों से जुड़ी जानकारी देने वाला राजा ठोंगे पुणे का रहने वाला है। इसके बाद जब पुलिस द्वारा इस संबंध में और जानकारी लेने के लिए दोबारा कॉल की गई तो उसका फोन स्विच ऑफ बता रहा है। फिलहाल, पुलिस सतर्कता से इस जानकारी की छानबीन कर रही है, साथ ही फोन करने वाले को भी तलाश रही है।

Explore our articles