spot_img

MUMBAI : पुलिस ने किया लापता बच्ची को उसके माता-पिता को सुपुर्द

मुंबई : साकीनाका इलाके में रास्ता भटक गई एक लड़की को घाटकोपर पुलिस की निर्भया टीम ने हिरासत में लेकर उसके माता-पिता को सकुशल सौंप दिया है। इसलिए पुलिस की सराहना की जा रही है। यह नाबालिग लड़की 6 साल की है और साईनाथ सोसाइटी, लिंक रोड, साकीनाका में रहती है, लेकिन नाबालिग लड़की खेलते-खेलते गायब हो गई। लड़की को घाटकोपर थाने की निर्भया टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान उसे घाटकोपर थाना क्षेत्र में अकेले घूमते पाया। हिरासत में लेने के बाद उसे घाटकोपर थाने लाया गया। इस दौरान उससे पूछताछ की गई और उसके माता-पिता से संपर्क किया गया। पुलिस ने कहा कि उसके बाद, उसे सुरक्षित रूप से उसकी मां को सौंप दिया गया।

East Champaran : मोतिहारी में एनसीबी ने मादक पदार्थ के बड़े तस्कर सिंडीकेट का किया खुलासा,भारी मात्रा में कैश व डोडा बरामद

पूर्वी चंपारण : (East Champaran) जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर (Narcotics Control Bureau) में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने नगर थाना की पुलिस...

Explore our articles