spot_img

Mumbai : हत्या के आरोप में 6 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई : पालघर जिले के नालासोपारा इलाके में सुधीर सिंह नामक शख्स की हत्या मामले में पुलिस की टीम ने अलग-अलग जगहों से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कांदिवली के रहने वाले सुधीर सिंह (27) की गुरुवार रात कुछ बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी थी। घटना नालासोपारा पूर्व के गवराईपाड़ा इलाके की है।आरोपियों की तलाश के लिए पेल्हार पुलिस और क्राइम ब्रांच की कई टीमें बनाई गईं।इस मामले में शनिवार को पेल्हार पुलिस ने तीन और मध्यवर्ती क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सूरज चव्हाण (25), अखिलेश सिंह (27), साहिल विश्वकर्मा (21), विकास पांडे (24) और सुरेंद्र पाल (27) के रूप में हुई है।इनमें पुणे के आनंदनगर का अखिलेश सिंह भी शामिल है।

इनकी सूचना मिलने के बाद पेल्हार थाने की अपराध जांच शाखा के 3 पुलिसकर्मी वहां गए,लेकिन आरोपी भाग निकले,लेकिन पुलिस ने उसका पीछा कर दबोच लिया।

जानकारी के अनुसार,मृतक सुधीर सिंह एक कॉल सेंटर में काम करता था। सुधीर का विकास पांडे से आर्थिक विवाद चल रहा था।उसने अन्य साथियों की मदद से हत्याकांड को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस हत्या और हत्या की साजिश रचने की धाराओं में आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

New Delhi : युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत

नई दिल्ली : (New Delhi) चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings (CSK) captain Ruturaj Gaikwad) ने युवा खिलाड़ी कार्तिक...

Explore our articles