मुंबई : (Mumbai) सावन में पावर स्टार पवन सिंह के गानों की धूम चारों ओर देखने को मिल रही है। इसी बीच पवन सिंह का एक और नया बोलबम गाना ‘काशी में शिव शंकर’ रिलीज हो गया है। इस गाने को महज 6 घंटे में 1 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है और यह तेजी वायरल हो रहा है।
इस गाने में पवन सिंह ने ‘काशी में शिव शंकर’ की महिमा का बखान किया है। इस गाने को यू-ट्यूब चैनल सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज किया गया है। इस गाने के जरिए पवन सिंह ने शिव भक्तों को इसके धुन पर झूमने को मजबूर कर दिया है। इस गाने को लेकर पवन सिंह ने कहा कि भोले बाबा का आशीर्वाद है कि हमारे गाने को श्रद्धालु और भोजपुरी संगीत प्रेमी खूब पसंद कर रहे हैं। यह गाना मेरे दिल के करीब है और इस गाने की मेकिंग भी भव्य पैमाने पर की गई है।
उन्होंने कहा कि सारेगामा हम भोजपुरी के साथ काम करना मेरे लिए खास भी है। इस कंपनी ने आज तक एक से बढ़ कर एक गाने दिए हैं। अब फिल्में भी लेकर आ रहे हैं, लेकिन उससे पहले सावन में हम लोग यह गाना लाये हैं। उम्मीद करते हैं कि इस गाने को इस साल का सबसे बड़ा गाना हमारे फैंस बनाएंगे। इसमें बाबा की कृपा भी है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए भोले बाबा व श्रोता भगवान हैं और उनके मनोरंजन के लिए अच्छे प्रोजेक्ट के साथ आता रहूंगा।


