
इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मुंबई:(Mumbai) सुपरस्टार शाहरुख खान (Superstar Shah Rukh Khan) ने 57वें जन्मदिन पर अपनी फिल्म “पठान” का पहला टीजर जारी कर अपने प्रशंसकों को शानदार तोहफा दिया।
यशराज फिल्म्स (YRF) की इस आगामी फिल्म में शाहरुख जासूस का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने बुधवार के अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर 1 मिनट 25 सेकेंड लंबा टीजर साझा किया।
उन्होंने लिखा, “अपनी कुर्सी की पेटी बांध लीजिए…पठान का टीजर आ गया है। 25 जनवरी 2023 से बड़े पर्दे पर पठान को सेलिब्रेट कीजिए। हिंदी, तमिल और तेलुगू में इसे रिलीज किया जाएगा।”
टीजर एक पूछताछ के साथ शुरू होता है, मुखबिर कहता है कि तीन साल से पठान की कोई खबर नहीं है, अपने पिछले मिशन में वह पकड़ा गया।
मुखबिर आगे कहता है, “सुना है, बहुत टॉर्चर किया गया है उसे। पता नहीं मर गया या…इसके बाद शाहरुख कहते हैं, “…जिंदा है।” साल 2018 में फिल्म “जीरो ” के नाकाम रहने के बाद यह उनकी पहली फिल्म है।


