Mumbai : पंकज त्रिपाठी ने नए अवतार में रणवीर सिंह को भी छोड़ा पीछे

0
15

मुंबई : (Mumbai) पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) ने एक हैरान कर देने वाला पोस्ट शेयर किया, जिसने सभी को चौंका दिया है। इस बार एक्टर पंकज ने पूरी तरह से अलग अंदाज अपनाया है। उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न फैशन (added modern fashion to his traditional look) को जोड़कर अपने प्रशंसकों को के साथ-साथ बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को भी हैरान कर दिया। ‘मिर्जापुर’ के कालीन भैया का इन नई तस्वीरों में रंग-रूप सब बदला हुआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर एक्टर ने खुद इन फोटो को शेयर की हैं।

पंकज त्रिपाठी का नया लुक
तस्वीरों में उन्होंने डार्क ग्रीन कलर की मखमली शेरवानी की जैकेट पहनी हुई है, जिस पर बारीक गोल्डन कढ़ाई की गई है। उन्होंने इसे ब्लैक कलर की कढ़ाई वाली शर्ट के साथ पहना है, जो इसमें मॉडर्न फैशन का तड़का लगा रहा है। पंकज त्रिपाठी लाल सलवार और स्टाइल आउटफिट के साथ हरे रंग के लंबे ब्लेजर और टोपी में काफी अलग दिख रहे हैं। एक्टर पंकज ने अपनी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है, ‘एक नई शुरुआत। यह किसी दिलचस्प चीज की शुरुआत है। आपको ये वाइब कैसा लगा?’

रणवीर सिंह ने कहा, हम सुधर गए और आप बिगड़ गए
पंकज त्रिपाठी के इस नए लुक पर इंटरनेट यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, अपने अतरंगी अंदाज के लिए मशहूर रणवीर सिंह ने भी पंकज त्रिपाठी की तारीफ करते हुए लिखा, ‘अरे! ये क्या, गुरुजी?! हम सुधर गए, और आप बिगड़ गए?’ गुलशन देवैया ने कमेंट किया, ‘ओए पंकी !! पंकी ओए सर सर सर सर सर’, सिंगर हर्षदीप कौर ने एक्टर की प्रशंसा की और लिखा, ‘ओहू क्या बात।’