spot_img

Mumbai : नवी मुंबई में गोदाम में आग लगने से हड़कंप, कोई हताहत नहीं

मुंबई : (Mumbai) नवी मुंबई के उरन में स्थित कंथावली गांव में गवन-चिरनेर रोड पर एक गोदाम में सोमवार को दोपहर को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ओएनजीसी, जेएनपीटी और उरण नगर निगम की फायर ब्रिगेड की गाडिय़ाें ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का काम शुरू किया है। इस अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस के अनुसार कंथावली गांव में स्थित गोदाम में दोपहर को अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। गोदाम में काम कर रहे लोग तत्काल बाहर निकल गए और आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है।आग लगने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय पुलिस मौके पर आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।

Explore our articles