spot_img

MUMBAI : महाराष्ट्र के निवर्तमान राज्यपाल कोश्यारी को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया, देहरादून के लिए रवाना

मुंबई : महाराष्ट्र के निवर्तमान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को शुक्रवार को यहां राजभवन में भारतीय नौसेना के एक दल ने ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया।

इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव, पुलिस महानिदेशक रजनीश सेठ, मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर, एसीएस (प्रोटोकॉल) मनीषा म्हैसकर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

राजभवन की विज्ञप्ति में कहा गया है कि कोश्यारी ने हवाई अड्डे के रास्ते में प्रभादेवी स्थित सिद्धि विनायक मंदिर में प्रार्थना की, जहां से वह एक विशेष विमान से अपने गृह राज्य उत्तराखंड के देहरादून के लिए रवाना हुए।

कोश्यारी के स्थान पर महाराष्ट्र के राज्यपाल नियुक्त किए गए रमेश बैस शनिवार अपराह्न 12:40 बजे कार्यभार संभालेंगे।

इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कोश्यारी से मुलाकात की।

Explore our articles