spot_img

Mumbai : महाराष्ट्र के तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, कोंकण तट पर ऊंची लहरें उठने की चेतावनी

मुंबई : (Mumbai) भारतीय मौसम विभाग (Indian Meteorological Department) ने महाराष्ट्र के तीन जिलों, रायगढ़ ,रतनागिरी और पुणे के घाट क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही कोंकण तट पर ऊंची लहरें उठने की चेतावनी जारी की गई है और छोटी नावों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार राज्य में 22 जून की सुबह तक पालघर जिले में 19.8 मिमी बारिश हुई है। रत्नागिरी जिले में सबसे अधिक 16.3 मिमी, चंद्रपुर में 12.3 मिमी, ठाणे जिले में 11.1 मिमी और रायगढ़ जिले में 9.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। ठाणे में 11.1, रायगढ़ में 9.4, रत्नागिरी में 16.3, सिंधुदुर्ग में 8.5, पालघर में 19.8, नासिक में 5.4, धुले में 0.2, नंदुरबार में 4.8, जलगांव में 2.6, अहिल्यानगर में 0.3, पुणे में 3.4, सोलापुर में 0.4, सतारा में 5.2, सांगली में 2.7, कोल्हापुर में 5.1, छत्रपति संभाजीनगर में 0.7, जालना में 0.6, लातूर में 0.8, धाराशिव में 1.5, नांदेड़ में 2.4, परभणी में 0.3, हिंगोली में 3.8, बुलढाणा में 3, अकोला में 1.4, वाशिम में 1.4 अमरावती में 1.1, यवतमाल में 9.3, वर्धा में 4.2, नागपुर में 1.4, भंडारा में 3.8, गोंदिया में 2.2, चंद्रपुर में 12.3 और गढ़चिरौली जिले में 6.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Explore our articles