spot_img

Mumbai : चेंबूर में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर एक मजदूर की मौत, पांच अन्य गंभीर घायल

मुंबई : (Mumbai) मुंबई के चेंबूर स्थित सुभाष नगर (Subhash Nagar area of ​​Chembur, Mumbai) इलाके में शनिवार सुबह एक निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा हो गया। भवन की आठवीं मंजिल से गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज राजावाड़ी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा सुभाष नगर स्थित बिल्डिंग नंबर-36 में हुआ, जहां निर्माण कार्य जारी था। काम के दौरान अचानक छह मजदूरों का संतुलन बिगड़ गया और वे आठवीं मंजिल से नीचे जमीन पर गिर पड़े।

इस दुर्घटना में 55 वर्षीय मजदूर रामल्लू (55-year-old worker Ramlu died on the spot) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायल मजदूरों में गुणाधर राय (22), उसराई (30), रमेश राय (25), विजय (25) और संदीप (27) शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही चेंबूर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Explore our articles