
मुंबई : आदर्श होटल्स समूह एवं इंडिया प्रेस के तत्वाधान से निर्मित अनूठे एक पृष्ठीय कैलेंडर का सांसद राहुल शेवाले के कर कमलों से मंगलवार को विमोचन हुआ। कैलेंडर का मुआयना करने के बाद राहुल शेवाले ने इस एक पृष्ठीय कैलेंडर को अनूठा बताया। उन्होंने इसमें अंग्रेजी दिनांक को हिंदू तिथियों और वार से सम्मिलित किये जाने की प्रशंसा की। उन्होंने कैलेंडर का विमोचन सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस पर विमोचन करने हर्ष का विषय कहा। इस कैलेंडर के रचनाकार जगदीश पुरोहित ने कैलेंडर में तारीखों के साथ प्रमुख तिथियां जैसे संकष्टी चतुर्थी, एकादशी, पूर्णमासी, व अमावस्या भी दर्शाने की जानकारी दी।
विभिन्न त्यौहार भी चित्रों के माध्यम से अंकित किए गए
महापुरुषों की जयती के साथ साथ विभिन्न त्यौहार भी चित्रों के माध्यम से अंकित किए गए हैं। विशेष दिन जैसे पत्रकार दिन, हिंदी दिवस, गुजराती भाषा दिन, मराठी भाषा दिन, इत्यादि का भी इस कैलेंडर में उल्लेख है।इस कैलेंडर की रचना को पूर्ण रुप देने में विजेंद्र भाटिया, गिरीश शर्मा एवं राजेंद्र खेरवाड़ा का भी काफी योगदान रहा है।कैलेंडर के विमोचन में मीठालाल सेठिया, प्रिंस सुराणा, CA अमर बाफना एवं प्रवीण जैन ने प्रमुख भूमिका अदा की।पेज 03
तीन दिवसीय हड़ताल पर बिजली ट्रेड यूनियन
निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तैयार महावितरण
मुंबई। विद्युत नियामक आयोग द्वारा मांगे गए लाइसेंस के खिलाफ राज्य की बिजली ट्रेड यूनियनों द्वारा मंगलवार आधी रात से बुलाई गई तीन दिवसीय हड़ताल के दौरान राज्य के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए महावितरण ने पूरी तैयारी कर ली है।बिजली आपूर्ति की स्थिति पर नजर रखने के लिए मुंबई में प्रधान कार्यालय सहित सभी अंचल और मंडल कार्यालयों में एक नियंत्रण कक्ष शुरू किया गया है और यह नियंत्रण कक्ष 24 घंटे काम करेगा। कंपनी द्वारा तय किए गए कार्य को पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। छुट्टी पर गए अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल काम पर लौटने का आदेश दिया गया है।
हड़ताल के दौरान काम नहीं करने पर तुरंत बर्खास्त
हड़ताल अवधि के दौरान बिजली की निर्बाध एवं नियमित आपूर्ति बनाये रखने के लिये इस हड़ताल के दौरान विभिन्न उपकेन्द्रों पर एजेंसी कर्मियों, संविदा कर्मियों, सेवानिवृत्त अभियंताओं एवं कर्मचारियों के साथ लोक निर्माण विभाग, विद्युत निरीक्षकों एवं महाशक्ति विभाग के अभियंताओं की नियुक्ति की जायेगी। महावितरण द्वारा नियुक्त एजेंसियां जो इस हड़ताल के दौरान काम नहीं करेंगी उन्हें तुरंत बर्खास्त करने और जहां बिजली की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए सामग्री की आवश्यकता होगी, उन्हें निर्देशित किया गया है। सभी फील्ड अधिकारियों को भी आज ऐसे स्थानों पर सामग्री की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
4 जनवरी को दोपहर 1 बजे सह्याद्री गेस्ट हाउस में बैठक
मंगलवार को शासकीय बिजली कंपनी महावितरण, महानिमित्री व महापरेशन में कार्यरत इंजीनियर, टेक्नीशियन, कर्मचारी, संविदा कर्मचारी चार जनवरी से छह जनवरी तक शून्यकाल तक हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई है। महावितरण ग्राहकों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का पूरा ध्यान रख रहा है और बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में ग्राहक टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। 1800-212-3435/1800-233-3435/1912/19120 पर संपर्क करें। उपमुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित धरने में शामिल सभी संगठनों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में 4 जनवरी को दोपहर 1 बजे सह्याद्री गेस्ट हाउस में एक बैठक आयोजित की गई है. सभी यूनियनों के पदाधिकारियों से अपनी प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की अपील की गई है।


