spot_img

Mumbai: दूसरे दिन फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की कमाई में आया उछाल, कमाए इतने करोड़

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ”किसी का भाई किसी की जान” की रिलीज का आज तीसरा दिन है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी चर्चा है। फिल्म को रिलीज के पहले दिन अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। सभी को उम्मीद थी कि फिल्म रिलीज के दिन अच्छी कमाई करेगी। हालांकि पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े कम थे, लेकिन दूसरे दिन फिल्म के बॉक्स ऑफिस क्लेक्शन में बड़ा उछाल देखने को मिला है। ऐसे में फैंस की उम्मीदें बढ़ा गई हैं।

किसी का भाई किसी की जान फिल्म ने दूसरे दिन अच्छी कमाई की है। वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ”किसी का भाई किसी की जान” ने रिलीज के दूसरे दिन यानी ईद पर 25 करोड़ का कलेक्शन किया है। सलमान खान की इस फिल्म को ईद के मौके पर फैंस ने खूब प्यार दिया है। फिल्म ने दो दिनों में करीब 40 करोड़ कमा लिए हैं। सबकी निगाहें अब रविवार के आंकड़ों पर टिकी हैं।

”किसी का भाई किसी की जान” ने पहले दिन करीब 15 करोड़ रुपये बटोरे थे। फिल्म वर्ल्ड वाइड 5700 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। ईद का त्योहार सलमान की फिल्म के लिए एक बड़ा फैक्टर माना जाता है।फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश, भूमिका चावला, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, विजेंदर सिंह नजर आए हैं। तो वहीं दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक का भी फिल्म में एक छोटा सा रोल है।

Mumbai : मशहूर गायिका आशा भोसले का सोमवार को शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मुंबई : (Mumbai) मशहूर गायिका आशा भोसले (Renowned singer Asha Bhosle) का सोमवार को दादर स्थित शिवाजी पार्क (Monday at Shivaji Park in Dadar)...

Explore our articles