spot_img

Mumbai : अब ठाणे उद्योग जगत का नया हब 1 दिसंबर को सीएम करेंगे व्यापार मेले का शुभारंभ

मुंबई : देश की वित्तीय राजधानी मुंबई का प्रवेश द्वार के रुप में प्रचलित ठाणे शहर अब उद्योग जगत का नया व्यापार हब बनने जा रहा है ।।आज ठाणे में एक पत्रकार सम्मेलन में एगमार्क मल्टी वेंचर्स प्रा लि के निदेशक गणेश दरेकर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ठाणे के टिप टॉप प्लाजा सभागृह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 1 दिसंबर को दो दिवसीय व्यापार मेले का शुभारंभ करेंगे इस अवसर पर राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत और स्थानीय विधायक प्रताप सरनाईक भी उपस्थित रहेंगे ।

बताया जाता है कि लक्ष्यवेध इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित ठाणे का सबसे बड़ा एमएसएमई एक्सपो – बिजनेस फेयर 2023 1 और 2 दिसंबर 2023 को टिप टॉप प्लाजा, ठाणे में आयोजित किया जाएगा। यह व्यापार मेले का तीसरा संस्करण है,।

इस व्यापार मेले में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के क्षेत्र में अग्रणी ब्रांड जॉय ई-बाइक को बिजनेस फेयर 2023 के मुख्य प्रायोजक के रूप में शामिल किया गया है।जबकि लक्ष्यवेध संस्थान द्वारा आयोजित बिजनेस फेयर 2023 में 120 से अधिक उद्योग प्रदर्शनी स्टॉल, 10,हजार से अधिक उद्यमी और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।

बताया जाता है कि विधायक . प्रताप सरनाईक के प्रयासों से ठाणे नगर निगम और मीरा भायंदर नगर निगम क्षेत्र में टो-गो घन कचरा की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सेवा लागू होने जा रही है।

Explore our articles