spot_img

Mumbai : कितने ही सापनाथ-नागनाथ साथ आएं, मोदी को हरा नहीं सकते: देवेंद्र फडणवीस

मुंबई : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कितने ही सापनाथ-नागनाथ आएं, मोदी को हरा नहीं सकते। देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को मुंबई में पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुलाकात के बाद यह प्रतिक्रिया दी। हालांकि बाद में देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह मात्र एक मुहावरा है, इसका शब्दश: अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा से गठबंधन तोड़ने के बाद उद्धव ठाकरे की हालत बहुत ही नाजुक हो गई है। अब उन्हें अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान जैसे लोगों से मिलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए अब सापनाथ-नागनाथ साथ आने लगे हैं, लेकिन इसका कोई परिणाम आगामी चुनावों पर नहीं होने वाला है। इसका कारण है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशहित में काम कर रहे हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विपक्ष नए संसद भवन का प्रधानमंत्री मोदी के हाथों होने वाले उद्घाटन का अनायास विरोध कर रहा है। विपक्ष को इतिहास देखना चाहिए। इससे तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी संसद भवन के एनेक्स इमारत का उद्घाटन किया था। इतना ही नहीं तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने संसद भवन के लाइब्रेरी का भूमिपूजन किया था। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह लोग लोकशाही बचाने का नाम ले रहे हैं, जबकि यह लोग खुद लोकशाही नहीं मानते हैं।

Explore our articles