spot_img

Mumbai : बोरीवली-राम मंदिर स्टेशनों के बीच नाइट ब्लॉक

5-6 अप्रैल की मध्यरात्रि 4 घंटे का जंबो ब्लॉक, कुछ ट्रेनें रहेंगी रद्द
मुंबई : (Mumbai)
पश्चिम रेलवे द्वारा रेलपथ, सिगनलिंग प्रणाली और ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव के लिए 5 और 6 अप्रैल, 2025 की मध्यरात्रि को बोरीवली और राम मंदिर स्टेशनों के बीच अप स्लो लाइन एवं डाउन फास्ट लाइन पर जंबो ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक रात 12:15 बजे से सुबह 4:15 बजे तक यानी 4 घंटे तक प्रभावी रहेगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ब्लॉक के दौरान बोरीवली और अंधेरी के बीच अप स्लो लाइन की ट्रेनें अप फास्ट लाइन पर चलाई जाएंगी। प्लेटफॉर्म की अनुपलब्धता के चलते ये ट्रेनें राम मंदिर स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।

ब्लॉक के चलते कुछ अप एवं डाउन लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले संबंधित स्टेशन मास्टर से जानकारी प्राप्त करें और नियोजन कर यात्रा करें।

रेलवे प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि रविवार, 6 अप्रैल को पश्चिम रेलवे के उपनगरीय खंड पर कोई दिवसकालीन ब्लॉक नहीं रहेगा।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles