spot_img

Mumbai : ‘बागी 4’ का नया गाना ‘ये मेरा हुस्न’ रिलीज

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ (Bollywood action star Tiger Shroff) एक बार फिर अपने फैंस को भरपूर एक्शन, डांस और एंटरटेनमेंट देने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बागी 4’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए लगभग तैयार है। फिल्म की रिलीज़ डेट 5 सितंबर, 2025 तय की गई है और जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है, दर्शकों का उत्साह और भी बढ़ता जा रहा है। इस बार ‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ के साथ एक नया चेहरा दिखाई देगा। यह चेहरा है मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू (Miss Universe 2021 Harnaaz Sandhu) का। हरनाज इस फिल्म से बड़े पर्दे पर अपनी धमाकेदार एंट्री करने जा रही हैं और टाइगर के साथ उनकी जोड़ी पहली बार नजर आएंगी।

फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही में इसका नया गाना ‘ये मेरा हुस्न’ जारी किया है। इस गाने में हरनाज संधू का डांस और उनका आकर्षक अंदाज़ दर्शकों का दिल जीत रहा है। गाने को अपनी सुरीली आवाज़ मशहूर गायिका शिल्पा राव (Famous singer Shilpa Rao) ने दी है। गाने में सिर्फ हरनाज ही नहीं बल्कि एक और सरप्राइज एंट्री देखने को मिलती है, वो हैं संजय दत्त (Sanjay Dutt)। वह फिल्म में एक दमदार और खतरनाक विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिसकी एक झलक इस गाने में देखने को मिलती है।

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में टाइगर श्रॉफ, हरनाज संधू और संजय दत्त के अलावा सोनम बाजवा (Tiger Shroff, Harnaaz Sandhu and Sanjay Dutt, Sonam Bajwa) भी एक अहम भूमिका में दिखाई देंगी। उनकी एंट्री से फिल्म में ग्लैमर और मनोरंजन का स्तर और भी बढ़ने वाला है। ‘बागी 4’ का निर्देशन ए. हर्ष (directed by A. Harsh) ने किया है, जो कन्नड़ सिनेमा में अपनी हिट फिल्मों ‘बजरंगी’ और ‘वेधा’ के लिए जाने जाते हैं। इस बार वह हिंदी सिनेमा में अपने निर्देशन का जलवा दिखाने आ रहे हैं। वहीं फिल्म का निर्माण मशहूर निर्माता साजिद नाडियाडवाला (produced by famous producer Sajid Nadiadwala) ने किया है।

New Delhi : राष्ट्रपति भवन में लुटियंस की जगह लगाई गई राजाजी की प्रतिमा

नई दिल्ली : (New Delhi) राष्ट्रपति भवन में सोमवार को पहले भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी के जीवन और विरासत को दर्शाने वाले 'राजाजी...

Explore our articles