spot_img

Mumbai/New Delhi : देश का विदेशी मुद्रा भंडार 7.65 अरब डॉलर बढ़कर 638.26 अरब डॉलर

मुंबई/नई दिल्ली : (Mumbai/New Delhi)अर्थव्‍यवस्‍था के मोर्चे पर अच्‍छी खबर है। लगातार तीसरे हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात फरवरी को समाप्त हफ्ते में 7.65 अरब डॉलर बढ़कर 638.26 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पिछले हफ्ते 31 जनवरी को विदेशी मुद्रा भंडार 1.05 अरब अमेरिकी डॉलर बढ़कर 630.607 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 07 फरवरी को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक विदेशी मुद्रा आस्तियां 6.42 अरब डॉलर बढ़कर 544.11 अरब डॉलर हो गईं। स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 1.31 अरब डॉलर बढ़कर 72.21 अरब डॉलर हो गया। इसी तरह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1.1 करोड डॉलर बढ़कर 17.88 अरब डॉलर रहा है। आंकड़ों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 7.1 करोड़ डॉलर घटकर 4.07 अरब डॉलर रह गया।

उल्‍लेखनीय है कि रुपये में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए रिजर्व बैंक के विदेशी मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप के साथ-साथ मूल्यांकन के कारण हाल ही में भंडार में गिरावट का रुख रहा था। हालांकि, इससे पहले सितंबर 2024 के अंत में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.885 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles