spot_img

Mumbai : नीतू कपूर ने मुंबई में खरीदा लग्जरी फ्लैट

मुंबई : (Mumbai) नीतू कपूर को कभी बॉलीवुड में राज करने वाली एक्ट्रेस के तौर पर जाना जाता है। हाल ही में नीतू कपूर ने मुंबई में एक नया लग्जरी घर खरीदा है। इस घर की कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे।

नीतू कपूर ने बांद्रा में सोफिटेल होटल के सामने सनटेक रियलिटी प्रोजेक्ट बिल्डिंग में सातवीं मंजिल पर एक लग्जरी फ्लैट खरीदा है। इस घर की कीमत 17.40 करोड़ रुपये है। यह घर 3387 वर्गफीट में है। 10 मई को नीतू कपूर ने इस घर की 1 करोड़ 4 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है। इससे पहले नीतू कपूर की बहू एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने पाली हिल्स इलाके में 37 करोड़ 80 लाख रुपये का नया घर खरीदा था। यह घर 2497 वर्ग फुट का है और एरियल व्यू कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी, बांद्रा में स्थित है।

Explore our articles