spot_img

Mumbai : राकांपा एसपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने पदमुक्त होने की इच्छा जताई

मुंबई : (Mumbai) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) (NCP) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल (state president Jayant Patil) ने मंगलवार को पुणे में पदमुक्त होने की इच्छा जताई है। पाटिल ने कहा कि वे खुद प्रदेश अध्यक्ष छोडऩा चाहते हैं और इस पद पर किसी नए व्यक्ति की नियुक्ति की जानी चाहिए।

जयंत पाटिल पुणे में राकांपा एसपी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जयंत पाटिल ने शरद पवार (Sharad Pawar) से उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त करने का अनुरोध करते हुए कहा कि नए नेतृत्व को मौका देने की जरूरत है। वर्ष 2014 की सुबह हुई और भाजपा सत्ता में आई और कई लोगों को हमारी ट्रेन से उतरकर दूसरी ट्रेन में बैठना पड़ा, लेकिन हम सभी पवार साहब के प्रति वफादार रहे।

पवार साहब ने मुझे आज तक कई मौके दिए हैं। उन्होंने मुझे प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सात साल का कार्यकाल दिया। जयंत पाटिल के इस बयान के बाद उनके समर्थकों ने विधानसभा में नारेबाजी की। फिर जयंत पाटिल ने अपने समर्थकों से शांत बैठने की अपील की।

Lucknow : डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हेलीकाप्टर की आपात लैंडिंग

केबिन में भर गया था धुआं, अमौसी एयरपोर्ट पर उतारा गयालखनऊ से गृहनगर कौशांबी जा रहे थे केशवप्रसाद मौर्यलखनऊ : (Lucknow:) उत्तर प्रदेश के...

Explore our articles