spot_img

Mumbai: राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार का आज होगा मोतियाबिंद को ऑपरेशन

मुंबई:(Mumbai) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) का मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

शरद पवार (82) के भतीजे एवं राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने सोमवार को बताया था कि पार्टी प्रमुख को एक पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल होना था, लेकिन आंख के ऑपरेशन के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है इसलिए वह समारोह में नहीं जा पाएं।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, ‘‘आज उनका मोतियाबिंद का ऑपरेशन होगा।’’

ऑपरेशन दक्षिण मुंबई के एक अस्पताल में होना है।

अजित पवार ने सोमवार को बताया था कि राकांपा प्रमुख का कुछ समय पहले भी एक आंख का ऑपरेशन हुआ था।

Middle East tensions : चेन्नई हवाई अड्डे पर 15 उड़ानें रद्द

चेन्नई : (Chennai) ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच टकराव के कारण सोमवार को भी चेन्नई हवाई अड्डे (Chennai airport) से मध्य-पूर्व के देशों के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles