spot_img

Mumbai : राकांपा एपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द चुना जाएगा : सुनील तटकरे

Mumbai: NCP (AP) National President to be elected soon: Sunil Tatkare

मुंबई : (Mumbai) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (AP) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे (state president Sunil Tatkare) ने बुधवार को मुंबई में कहा कि बहुत जल्द राकांपा एपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया जाएगा। तटकरे ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार (Deputy Chief Minister Sunetra Pawar) के सामूहिक नेतृत्व के ज़रिए राकांपा एपी को मज़बूत करने का काम हो रहा है।

सुनील तटकरे ने बुधवार को मीडिया को बताया कि पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल (president Praful Patel) ने साफ कर दिया है कि वह अध्यक्ष पद की रेस में नहीं हैं। हमारी प्राथमिकता पार्टी के विधायक दल का नेता चुन कर अजीत पवार के निधन (death of Ajit Pawar) के बाद रिक्त हुए पद को भरना था। इसी वजह से हमने पार्टी के विधायक दल की बैठक कर सुनेत्रा पवार को विधायक दल का नेता चुना और सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिला दी है। इस संबंध में जल्दबाजी किए जाने का आरोप कुछ लोगों ने लगाया, यह उनका अलग नजरिया है।

सुनील तटकरे (Sunil Tatkare) ने कहा कि इस समय दोनों राकांपा के विलय की जोरदार चर्चा की जा रही है, जबकि विलय का यह उचित समय नहीं है। तटकरे ने कहा कि राकांपा एपी ने भाजपा नीत गठबंधन (NDA) में शामिल होकर अलग चुनाव लड़ा था। उनकी पार्टी एनडीए में शामिल है। लेकिन अगर कोई पार्टी उनके साथ आती है तो इसके लिए बड़ी पार्टी भाजपा से सलाह मशवरा करना ही होगा। तटकरे ने कहा कि कांग्रेस और राकांपा पहले से कांग्रेस गठबंधन यूपीए में थीं, लेकिन उस समय शिवसेना यूपीए में नहीं थी।

उन्होंने कहा कि 2019 में शिवसेना को यूपीए में शामिल करने के लिए सोनिया गांधी से इजाज़त मांगी गई थी। इसी तरह अगर उनकी पार्टी में अगर कोई आता है, तो हमें इसके बारे में एनडीए की सहमति लेना ही पड़ेगा। साथ ही जो उनकी पार्टी के साथ विलय के इच्छुक हैं, उन्हें भी एनडीए में शामिल होना पड़ेगा। सुनील तटकरे ने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच विलय का मुद्दा दोनों राकांपा का है, इस विषय पर किसी अन्य को बोलने का अधिकार नहीं है।

Kanpur : गौ संरक्षण पर आधारित फ़िल्म गोदान छह फरवरी को होगी लॉन्च

कानपुर : (Kanpur) गौ संरक्षण और भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर केंद्रित फ़िल्म गोदान जिसका निर्माण निर्माता विनोद कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ...

Explore our articles