spot_img

Mumbai : नयनतारा की ‘महाशक्ति’

मुंबई : (Mumbai) फिल्म ‘महाशक्ति’ को 100 करोड़ रुपये लागत के साथ बनाया गया है। इसे डॉ. इशारी के. गणेश के नेतृत्व में आइवी एंटरटेनमेंट और वेल्स फिल्म इंटरनेशनल ने मिलकर बनाया है। गुरुवार को चेन्नई में फिल्म का भव्य मुहूर्त किया गया। जैसा कि फिल्म के नाम से ही स्पष्ट है इसमें महिला सशक्तीकरण के लिए खास संदेश होगा। फिल्म को देश और दुनियाभर के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें नयनतारा मुख्य भूमिका में हैं।

‘महाशक्ति’ के साथ नई फ्रेंचाइजी की शुरुआत
नयनतारा के अलावा फिल्म में योगी बाबू अपनी कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। फिल्म में उर्वशी के साथ-साथ गरुड़ राम और अजय घोष भी शामिल हैं। विजय प्रतिपक्षी की फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे। मेकर्स के मुताबिक फिल्म के तमिल संस्करण का टाइटल ‘मुकुथी अम्मान 2’ है। वहीं, ‘महाशक्ति’ एक स्वतंत्र कहानी है। इसी के साथ एक नई सिनेमाई फ्रेंचाइजी की शुरुआत होगी।

Mumbai : सुरों की मलिका आशा भोसले का निधन, 92 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

मुंबई : (Mumbai) भारतीय संगीत जगत को गहरा झटका देते हुए दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले (legendary playback singer Asha Bhosle passed away in...

Explore our articles