
मुंबई : (Mumbai) शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ‘जवान’ से बॉलीवुड में तहलका मचाने वाली साउथ की ‘लेडी सुपरस्टार’ नयनतारा एक बार फिर हिंदी सिनेमा के पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, नयनतारा ने अपना अगला बड़ा बॉलीवुड प्रोजेक्ट लगभग फाइनल कर लिया है। ‘जवान’ में उनके दमदार ‘नर्मदा’ वाले अवतार को दर्शकों ने खूब सराहा था, जिसके बाद से ही उनके हिंदी फिल्मों में वापसी का इंतजार किया जा रहा था, जो अब खत्म होने वाला है।
‘फोरेंसिक’ बनाने वालों के साथ बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक , नयनतारा मुंबई के मशहूर प्रोडक्शन हाउस ‘मिनी फिल्म्स’ के साथ एक बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए बातचीत कर रही हैं। ये प्रोडक्शन हाउस ‘फोरेंसिक’ और ‘आंखों की गुस्ताखियां’ जैसी लीक से हटकर और बेहतरीन कंटेंट वाली फिल्मों के लिए जाना जाता है। सूत्रों का कहना है कि इस प्रोडक्शन कंपनी के निर्माता अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए कुछ बहुत बड़ा करने की तैयारी में हैं, जिसमें नयनतारा एक दमदार भूमिका में नजर आ सकती हैं।
‘टॉक्सिक’ में भी नजर आएंगी नयनतारा
नयनतारा जल्द ही पैन-इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) में नजर आएंगी। इसमें ‘KGF’ स्टार यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसी अभिनेत्रियां भी शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गीतू मोहनदास (directed by National Award-winning Geetu Mohandas) कर रही हैं। ये फिल्म 4 जून, 2026 को रिलीज होने वाली है। इसे कन्नड़ और अंग्रेजी में एक साथ शूट किया गया है। ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में डब होकर रिलीज होगी।


