spot_img

Mumbai: नौसेना का रसोइया महाराष्ट्र के उरण से लापता

Mumbai

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
मुंबई:(Mumbai)
नौसेना (Navy) का एक 22 वर्षीय कर्मचारी उरण से लापता हो गया, जो पड़ोसी जिले रायगढ़ (Neighboring District Raigarh) में आईएनएस अभिमन्यु बेस कैंप में रसोइये के तौर पर काम कर रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी की पहचान विशाल महेशकुमार के रूप में की गई है जो 3 नवंबर की सुबह तैरने के लिए उरण स्थित अपने घर से निकला था।

उन्होंने कहा कि जब विशाल घर नहीं लौटा, तो उसके अभिभावक उरण पुलिस थाने पहुंचे और उसके लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी के आधार पर एक तलाशी अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पता चला कि 3 नवंबर को विशाल सुबह 10 से 11 बजे के बीच उरण में स्वीमिंग पूल परिसर में था। उसने वहां से अपनी मां को फोन किया था और उससे बात भी की थी।

जांच अधिकारी, सहायक पुलिस निरीक्षक अनिरुद्ध गिजे ने कहा कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और विशाल के मोबाइल टॉवर की लोकेशन के अनुसार उसे आखिरी बार पनवेल रेलवे स्टेशन पर देखा गया था, जो कि उरण से 25 किमी दूर है।

उन्होंने कहा कि पनवेल स्टेशन के बाद विशाल का पता नहीं चल पाया। उरण छोड़ने के एक दिन पहले उसने 70,000 रुपए का वित्तीय लेनदेन किया था।

Mumbai : लाडली बहनों के पैसो पर पुरूषों की नजर, योजना में धांधली की कोशिश

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना (Majhi Ladki Bahin) फायदा पुरूषों ने उठाने का प्रयास किया है। नंदुरबार...

Explore our articles